मॉनिटर कंप्यूटर का एक बहुत जरूरी भाग होता है जैसा की हम सभी जानते हैं| कंप्यूटर मॉनिटर वास्तविक रूप से 1990 में दुनिया के सामने आयी थी उस समय के मॉनीटर्स में इतने कम पिक्सेल्स होते थे की किसी अक्षर को पढ़ना मुश्किल होता था| लेकिन आज टेक्नोलॉजी इतनी आगे बढ़ चुकी है की हम किसी एक विशेष कार्य को करने केलिए भी एक विशेष तरह के मॉनीटर्स को चुन सकते हैं क्योंकि हमरे पास इतने सारे चॉइस है|
आज आप बाजार जायेंगे तो आप पाएंगे की एक ही साइज के मॉनिटर बहुत से उपलभ्ध है लेकिन उनके मूल्यों में बहुत अधिक विभिन्नता है| अगर आप भी बाजार में केबल अपने काम के अनुसार एक मॉनिटर लेना चाहते है तो आप इस Monitor buying guide in hindi | Best monitor under 10000 list लेख को पढ़ सकते हैं जिसके बाद आप किसी भी प्रकार के काम के लिए एक सही मॉनिटर चुन पाएंगे चाहे वो काम Photo editing, Video editing अथवा Gamming इत्यादि हो| इस लेख में आपको ₹10,000 के अंदर हर एक प्रकार के काम के लिए 6 सबसे बेस्ट मॉनिटर के बारे में भी बात करेंगे|
Monitor buying guide in hindi | मॉनिटर किन बातो को ध्यान में रखकर खरीदनी चाहिए|
निम्नलिखित बातो को ध्यान से पढ़े| निचे बताई Monitor buying guide in hindi को पढ़कर किसी भी प्रकार के काम व किसी के लिए भी एक बढ़िया मॉनिटर खरीद पाएंगे|
इस्तेमाल के प्रकार
सबसे पहले आपको इस इस बात की पूरी तरह से जानकारी होनी चाहिए की आप अपने कंप्यूटर में क्या करेंगे उसी के आधार पर एक बजट में बढ़िया मॉनिटर चुन पाएंगे| अर्थात आप इस बात को पहले समझ लें की आप कंप्यूटर को किस काम के लिए ले रहे हैं जैसे Photo editing, Video editing, Net Surfing, Entertainment अथवा Gamming इत्यादि इन सभी प्रकार के काम के अनुसार अलग अलग टाइप के मॉनीटर्स बाजार में या ऑनलाइन मिलते हैं|
सामान्य इस्तेमाल अगर आप सामान्य इस्तेमाल जैसे Net Surfing, Entertainment, Watching Videos व MS Office जैसे सॉफ्टवेयर में नार्मल लिस्टिंग्स बनाना इत्यादि काम करते है तो 18 से 22 इंच का HD या FHD मॉनिटर आपके लिए सबसे बेस्ट रहेगा|
गेमिंग के लिए इस्तेमाल अगर आप केबल गेम खेलने के लिए एक मॉनिटर खरीदना चाहते है तो आपको कम से कम 75Hz से अधिक रिफ्रेश रेट और अधिक से अधिक 2ms के रिश्पोन्स टाइम देने वाला मॉनिटर ही लेना चाहिए|
ऑफिस के काम/घंटो तक काम करने के लिए
अगर आप किसी ऑफिस में कोई प्रोफेशनल काम या अपने कंप्यूटर स्क्रीन के सामने कई घंटो तक लगातार काम करने के लिए आईपीएस डिस्प्ले का मॉनिटर लेना चाहिए क्योंकि इससे आँखों पर कम दवाब पड़ता है|
स्क्रीन के लम्बाई की आवश्यकता
15-21 inch इस लम्बाई की मॉनिटर सामान्य इस्तेमाल के लिए सबसे बेस्ट है| इस लम्बाई के मॉनिटर में नेट सर्फिंग, MS office के एप्लीकेशन के इस्तेमाल जैसे छोटे मोटे काम बड़े आराम से कर सकते है अधिकतर इसी लम्बाई की टीवी सामान्य इस्तेमाल के लिए ग्राहकों द्वारा पसंद की जाती है| इस लम्बाई के मॉनिटर बुडजेट के अंदर आ जाते हैं इसीलिए सामान्य इस्तेमाल और छोटे मोटे काम के लिए इस मॉनिटर को ही चुनना चाहिए| इस साइज में आप HD या FHD क्वालिटी का मॉनिटर अपने बजट के अनुसार चुन सकते हैं|
21-27 inchइस लम्बाई का मॉनिटर सामान्यतः ऑफिस के काम और घर के लिए अथवा एंटरटेनमेंट के लिए चुन सकते हैं| इस लम्बाई का मॉनिटर ऑफिस के कामो के लिए सबसे बेस्ट रहता है| इस लम्बाई के मॉनिटर को आप लेने की सोच रहे हैं तो कृपया कोसिस कीजिये FHD quality का मॉनिटर या इससे से ऊपर के क्वालिटी का मॉनिटर अपने बजट के अनुसार लें| इस लम्बाई के FHD quality का मॉनिटर लेने पर आपको मॉनिटर का बहुत अच्छा आउटपुट देखने को मिलेगा|
27 inch या इससे ऊपर
इस लम्बाई के मॉनिटर को गेमिंग के लिए, प्रोफेशनल वीडियो एडिटर, स्टूडियो इत्यादि के लिए बेस्ट होता है| इस लम्बाई के मॉनिटर में आपको बहुत बड़ा Viewing Area देखने को मिलता है जो की गेमिंग या प्रोफेशनल वीडियो एडिटिंग इत्यादि के लिए चाहिए होता है| इस लम्बाई का मॉनिटर हमेशा मेहेंगा आता है और इस लम्बाई के मॉनीटर्स हमेशा 4K क्वालिटी के या इससे ऊपर के क्वालिटी के आप अपने बजट के अनुसार चुन सकते हैं|
स्क्रीन का Resolution
मॉनिटर से आउटपुट देखने के लिए सबसे जरूरी है स्क्रीन का रेसोलुशन| रेसोलुशन ही तय करता है की आपको मॉनिटर में कितना ज्यादा बढ़िया पिक्चर क्वालिटी देखने को मिलेगा इसीलिए अलग अलग मॉनिटर के लम्बाई के अनुसार अलग अलग रेसोलुशन चुनने को मिलता है| रेसोलुशन की आवश्यकता को आप इस बात से समझ सकते हैं की जितना ज्यादा लम्बाई का आप मॉनिटर लोगे उतना ही ज्यादा क्वालिटी के रेसोलुशन वाला मॉनिटर आपको चुनना चाहिए|
स्क्रीन के लम्बाई | स्क्रीन का Resolution |
1. 15-21 inch | HD सबसे बेस्ट या FHD अपने बजट के अनुसार |
2. 21-27 inch | FHD सबसे बेस्ट या 4K अपने बजट के अनुसार |
3. 27 inch या इससे ऊपर | 4K सबसे बेस्ट या इसके ऊपर अपने बजट के अनुसार |
रिफ्रेश रेट और रिस्पॉन्स टाइम
1. रिफ्रेश रेट रिफ्रेश रेट को आप इस तरह समझ सकते है की आपका मॉनिटर एक 1Sec में कितने बार इमेज को प्रोसेस कर सकता है| आपका मॉनिटर में जितने अधिक इमेज 1Sec के अंदर प्रोसेस होगा आपको मॉनिटर में उतना ही स्मूद वीडियो दिखाई देगा| इसीलिए जिस व्यक्ति को अपने मॉनिटर में ऐसा काम करने है जिसमे लगातार बिना किसी रुकावट के वीडियो देखे देती रहे उसको ज्यादा से ज्यादा अधिक रिफ्रेश रेट वाला मॉनिटर को चुनना चाहिए| 1Sec में 60Hz या 1Sec 144Hz इन दोनों में अधिक संख्या किसकी होगी जाहिर सी बात है 1Sec में 144Hz का रिफ्रेश रेट ज्यादा होगी इसीलिए 144Hz के रिफ्रेश रेट वाले मॉनिटर में वीडियो बहुत स्मूद चलेगा|
रिफ्रेश रेट गेमिंग के लिए सबसे ज्यादा मायने रखती है क्योकि गेम में लगातार नए नए तरह के मैप, जग़ह, पेड़ पौधे जैसी चीजे बदलती रहती है इसीलिए जल्दी जल्दी वीडियो देखे उसके लिए मॉनिटर में ज्यादा रिफ्रेश रेट होनी चाहिए जिससे वीडियो बिना किसी रुकावट के स्मूद चले| अतः गेमिंग के लिए अगर आपका कम से कम बजट है फिर भी 75Hz के रिफ्रेश रेट या इससे अधिक के रिफ्रेश रेट वाले मॉनिटर को चुनना चाहिए|
2. रिस्पॉन्स टाइम जैसे हमने ऊपर रिफ्रेश रेट के बारे में बात की है जिसमे 1Sec में जितना ज्यादा बार इमेज प्रोसेस हो उतना अच्छा है उसी से मिलता जुलता रिस्पॉन्स टाइम है| आम भाषा में आप इसको इस तरह समझ सकते हैं की रिस्पॉन्स टाइम में ये देखा जाता है की मॉनिटर में एक इमेज को हटाकर दूसरे इमेज दो दिखने में कितना समय लगता है| एक इमेज से दूसरे इमेज में बदलने में जितना कम समय लगेगा आपको वीडियो उतना ही स्मूद दिखाई देगा इसीलिए रिस्पॉन्स टाइम जितना कम होगा आपके लिए उतना बढ़िया है|
रिस्पॉन्स टाइम ये भी जो लोग गेमिंग करते हैं उनके लिए बहुत इम्पोर्टेन्ट है मॉनिटर का रिस्पॉन्स टाइम कितना कम होगा गेम उतना ही अच्छा चलेगा| वीडियो एडिटिंग व् फोटो एडिटिंग के लिए रिस्पॉन्स टाइम उतना मायने नहीं रखता|
मॉनिटर के पैनल का प्रकार
मॉनिटर के पैनल के प्रकार ये मॉनिटर को खरीदने के लिए सबसे महत्वपूर्ण चीजों में से एक है| पैनल के कारण ही एक ही लम्बाई के मॉनिटर में मूल्यों की विविधता दिखाई पड़ती है|
वैसे पैनल के ऊपर पूरा एक ब्लॉग भी लिखा जा सकता है लेकिन में आपको आसान भाषा में पैनल के बारे में जरूरी बातें बताता हूँ| पन्नेल के निम्नलिखित 3 प्रकार होते हैं|
1. TN Panel
TN Panel की खूबियां | TN Panel की कमियां |
1. अधिक रिफ्रेश रेट 240 Hz तक | 1. पिक्चर की क्वालिटी लौ होती है |
2. कम से कम रिस्पॉन्स टाइम 1ms तक | 2. Bad viewing angle |
3. Low input lag | 3. इमेज की क्वालिटी बहित बढ़िया नहीं दिखती |
4. गेमिंग के लिए बजट में सबसे बढ़िया मॉनिटर | 4. मॉनिटर में इमेज के पूरा नेचुरल कलर देखने को नहीं मिलता |
2. IPS Panel
IPS Panel की खूबियां | IPS Panel की कमियां |
1. नेचुरल और एक्यूरेट कलर दिखाई देता है | 1. सबसे ज्यादा महंगा होता है |
2. Very good viewing angle | 2. अधिक रिफ्रेश रेट वाला मॉनिटर ज्यादा महंगा होता है |
3. डिजाइनर, प्रोफेशनल वीडियो एडिटर, प्रोफेशनल फोटो एडिटर के लिए सबसे बेस्ट है | 3. 4ms to 5ms input lag |
4. गेमिंग के लिए अधिक रिफ्रेश रेट वाला मॉनिटर बाजार में उपलब्ध है | |
5. पिक्चर और वीडियो क्वालिटी सबसे बढ़िया होता है| |
गर आपके पास थोड़ा आदिक बजट हो तो गेमिंग के लिए आप TN पेनल के जगह अधिक रिफ्रेश रेट वाला IPS पेनल खरीद सकते हैं|
3. VA Panel
VA Panel की खूबियां | VA Panel की कमियां |
1. TN और IPS के बीच का पैनल | 1. अधिक रिस्पॉन्स टाइम |
2. TN से ज्यादा अच्छा एक्यूरेट कलर | 2. अधिक रिफ्रेश रेट वाला मॉनिटर ज्यादा महंगा होता है |
3. गेमिंग के लिए अधिक रिफ्रेश रेट वाला मॉनिटर बाजार में उपलब्ध है | 3. Not very good viewing angle |
4. नॉर्मल इस्तेमाल के लिए सबसे बढ़िया | |
5. ज्यादा Brightness |
Best monitor under 10000 list | Best monitor under 10000 review
ऊपर बताये गए सभी बातो को ध्यान में रखते हुए अभी के समय बाजार में ₹10000 के अंदर गेमिंग के लिए मॉनिटर उपलब्ध नहीं है क्योंकि गेमिंग के लिए कम से कम 75Hz के रिफ्रेश रेट से अधिक और कम से कम 3ms का रिस्पॉन्स टाइम वाला मॉनिटर चाहिए| लेकिन Best monitor under 10000 list | Best monitor under 10000 review में ऐसे मॉनिटर है जिसमे आप हेवी गेमिंग के अलावा ऑफिस का काम, फोटो एडिटिंग, वीडियो एडिटिंग व नार्मल वेब सर्फिंग जैसे काम कर सकते हो| अगर आपके पास बहुत अच्छा और High Specification वाला PC है तब भी आप बहुत बढ़िया गेमिंग कर पाओगे| हमारे लिस्ट में एक ही ऐसा मॉनिटर है जो गेमिंग के लिए है व उसकी कीमत ₹10000 के आस पास है|
PHILIPS 223V5LHSB2/94 21.5″ LCD Monitor Review

Features of PHILIPS 223V5LHSB2/94
Refresh Rate | 60 Hz |
Brand | PHILIPS |
Screen Size | 21.5 Inches |
Hardware Interface | VGA, HDMI |
Connectivity Technology | VGA, HDMI |
PHILIPS 223V5LHSB2/94 के बारे में Plus Point
- 21.5 Inches की बड़ी स्क्रीन है
- Smart Contrast डिस्प्ले है|
- Full HD डिस्प्ले है
- घर के इस्तेमाल और ऑफिस के इस्तेमाल दोनों के लिए बेस्ट है
- अगर आप ₹10000 के अंदर एक बढ़िया और अच्छा मॉनिटर चाहते हैं तो आप इसे चुन सकते हैं|
PHILIPS 223V5LHSB2/94 के बारे में Minus Point
- 5 milliseconds का रिस्पॉन्स टाइम
- 60Hz का रिफ्रेश रेट है|
Acer Nitro QG221Q 21.5 Inch Gaming Monitor review

Features of Acer Nitro QG221Q
Specific Uses For Product | Education, Gaming |
Refresh Rate | 75 Hz |
Brand | Acer |
Screen Size | 21.5 Inches |
Special Feature | Edge to Edge, Blue Light Filter, Wall Mountable, Thin Bezel, Flicker-Free |
Acer Nitro QG221Q के बारे में Plus Point
- 75Hz का रिफ्रेश रेट
- 1ms का रिस्पॉन्स टाइम
- Full HD 21.5 Inches की बड़ी स्क्रीन है
- 178 degree wide viewing angles
- 250 Nits का Brightness
- ₹10000 के अंदर सबसे बेस्ट गेमिंग मॉनिटर
- बेस्ट बजट गेमिंग मॉनिटर
- Acer कंपनी की 3 साल की वार्रन्टी
Dell 19.5 inch Monitor E2016HV (Black) Review

Features of Dell 19.5 inch Monitor E2016H
Specific Uses For Product | Business |
Refresh Rate | 60 Hz |
Brand | Dell |
Screen Size | 20 Inches |
Screen Surface Description | Matte |
Dell 19.5 inch Monitor E2016H के बारे में Plus Point
- 20 इंच का स्क्रीन है
- TN पेनल और 60Hz का रिफ्रेश रेट है|
- 200 cm/m² का ब्राइटनेस है|
- DELL कंपनी और 3 साल की वारंटी है|
- घर के इस्तेमाल और ऑफिस के इस्तेमाल दोनों के लिए बेस्ट है
Dell 19.5 inch Monitor E2016H के बारे में Minus Point
- 5 milliseconds का रिस्पॉन्स टाइम
Dell D1918H 18.5-inch LCD Monitor Review

Features of Dell D1918H 18.5-inch LCD Monitor
Refresh Rate | 60 Hz |
Brand | Dell |
Screen Size | 18.5 Inches |
Special Feature | Touchscreen, Flicker-Free |
Total HDMI Ports | 1 |
Dell D1918H LCD Monitor के बारे में Plus Point
- फ्लिकर-फ्री
- बजट मॉनिटर रेगुलर इस्तेमाल के लिए
- 60Hz के रिफ्रेश रेट के साथ
- घर के इस्तेमाल और छोटे मोटे गेमिंग के लिए बढ़िया
- DELL कंपनी और 3 साल की वारंटी|
Dell D1918H LCD Monitor के बारे में Minus Point
- मूल्य के हिसाब से छोटा स्क्रीन
- 5 milliseconds का रिस्पॉन्स टाइम हेवी गेमिंग के लिए बढ़िया नहीं है|
DELL 19.5-inch HD Monitor – D2020H (Black) Review

Features of DELL HD Monitor – D2020H (Black)
Refresh Rate | 60 |
Brand | Dell |
Screen Size | 19.5 Inches |
Special Feature | Height Adjustment, Anti Glare Screen, Wall Mountable |
Number of HDMI Ports | 1 |
DELL HD Monitor – D2020H (Black) के बारे में Plus Point
- TN पेनल और 60Hz का रिफ्रेश रेट है|
- Anti Glare स्क्रीन
- नार्मल वीडियो एडिटिंग और फोटो एडिटिंग कर सकते हैं|
- नेट सर्फिंग नार्मल घर के इस्तेमाल के लिए और मूवीज देखने के लिए इसका डिस्प्ले बढ़िया है|
- DELL कंपनी और 3 साल की वारंटी|
DELL HD Monitor – D2020H (Black) के बारे में Minus Point
- 5 milliseconds का रिस्पॉन्स टाइम हेवी गेमिंग के लिए बढ़िया नहीं है|
- प्रोफ़ेस्सशनल वीडियो एडिटिंग और फोटो एडिटिंग के लिए नहीं है|
Acer Aopen (19.5-inch) 20CH1Q (Black)

Features of Acer Aopen 20CH1Q (Black)
Refresh Rate | 60 Hz |
Brand | Acer |
Screen Size | 21.5 Inches |
Special Feature | Blue Light Filter, Wall Mountable, Flicker-Free |
Total HDMI Ports | 1 |
Acer Aopen 20CH1Q (Black) के बारे में Plus Point
- 60 Hz का रिफ्रेश रेट है
- 21.5 Inches की बड़ी स्क्रीन है
- घर के इस्तेमाल और ऑफिस के इस्तेमाल दोनों के लिए बेस्ट है
- 200 Units की ब्राइटनेस है
- स्पेशल फीचर्स और ब्लू लाइट फ़िल्टर है|
- Acer कंपनी की 3 साल की वार्रन्टी
- बेस्ट बजट मॉनिटर है|
Acer Aopen 20CH1Q (Black) के बारे में Minus Point
- 5 milliseconds का रिस्पॉन्स टाइम हेवी गेमिंग के लिए बढ़िया नहीं है|
ऊपर बताई गयी Monitor buying guide in hindi | Best monitor under 10000 लिस्ट के लेख में सभी जानकारी ग्राहक सर्वे टी टीम के द्वारा काफी रिसर्च के बाद बताई गयी है| Best monitor under 10000 लिस्ट में से अगर किसी स्पेशल को चुनना हो तो निम्नलिखित मॉनिटर को चुन सकते हैं|
- गेमिंग और स्टडी के लिए :- अगर आप ₹10000 के अंदर एक बेस्ट गेमिंग मॉनिटर चाहते है तो आप आँख बंद करके Acer Nitro QG221Q 21.5 Inch Gaming Monitor को चुन सकते है इसका रिफ्रेश रेट 75Hz है और रिस्पॉन्स टाइम 1ms है इसीलिए ₹10000 के अंदर इससे अच्छा बजट मॉनिटर आपको नहीं मिल सकता|
- ऑफिस या घर के लिए :- अगर आपको ₹10000 के अंदर ऑफिस के इस्तेमाल के लिए व घर के इस्तेमाल के लिए कोई बढ़िया मॉनिटर चाहिए तो आप Dell 19.5 inch Monitor E2016HV (Black) के इस मॉनिटर को चुन सकते हो|
READ ALSO :- AMD vs intel processor in hindi