किसी भी इलेक्ट्रॉनिक के सामान को खरीदने से पहले हमे उसके बारे में थोड़ी बहुत जानकारी तो रखनी ही चाहिए जिससे हम ठगी से बच सकें|
अगर आप इस लेख को पढ़ने आये हैं इसका अर्थ है आपको पूरा या थोड़ा बहुत ही लेकिन कंप्यूटर या लैपटॉप के बारे में जानकारी है| जैसा की आप जानते ही है की वेबकैम कंप्यूटर का एक विशेष भाग होता है जिसके कारन हम अपने तस्वीर को या वीडियो को कंप्यूटर में देख पातें हैं|
वेबकैम क्या है :- वेबकैम एक इनपुट डिवाइस है जो हमारे तस्वीरो को लेकर इंटरनेट की मदद से प्रोसेस करके हमें हमारे मॉनिटर में फोटो या वीडियो के रूप में दिखता है| वेबकैम कंप्यूटर का एक विशेष भाग है क्योंकि इसी के कारन हम अपने तस्वीर को फोटो या वीडियो के रूप में अपने कंप्यूटर में देख पाते हैं|
एक अच्छा वेबकेम खरीदने के लिए बहुत सी बातो का ध्यान रखना आवश्यक है लेकिन कुछ महत्वपूर्ण बातें
नया वेबकैम खरीदते समय ध्यान रखने वाली बातें की इस लेख में लिखी गयी है जो हमे अवश्य ही ध्यान में रखनी चाहिए|
नया वेबकैम खरीदते समय ध्यान रखने वाली बातें

- आवश्यकता :- सबसे पहले आपको यह बात ध्यान में रखनी चाहिए की आपकी आवश्यकता क्या है| अगर आपको सामान्य कामो के लिए जैसे वीडियो कॉल पे चैटिंग के लिए, मीटिंग अटेंड करने के लिए और पढाई के लिए चाहिए तो आप सामान्य किस्म के वेबकेम ले सकते है| Logitech एक ऐसी कोम्पन्य का उदाहरण है जो सामान्य कीमत में भी बहुत बढ़िया वेबकैम बनती है|
यूट्यूब पर वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए व 4K वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए व् आपके प्रोफेशनल कामो के लिए अलग हैडफ़ोन हो सकते हैं| जितना बेहतर की तलाश आप करेंगे आपको उतना बेहतर किस्म के वेबकेम देखने को मिल जाएगी लेकिन उसका मूल्य भी अधिक होगा|
- वेबकैम का फ्रेम रेट :- किसी भी वीडियो को चलने के लिए एक सेकंड में जितने फोटो को तेज गति से प्रोसेस करके वीडियो के रूप दिखाया जाता है उसे फ्रेम रेट कहते हैं| अगर किसी वेबकेम का फ्रेम रेट 15 हे तो हम इस तरह समझ सकते हैं की वो वेबकेम एक सेकंड में 15 फोटो तो प्रोसेस करेगा इसी तरह अगर किसी का फ्रेम रेट 30 है तो वो वेबकेम एक सेकंड में 30 फोटो को प्रोसेस करेगा और हमें वीडियो देखे देगा|
अब आप समझ सकते हैं की जिस भी वेबकेम का फ्रेम रेट जितना अधिक होगा अथवा वो एक सेकंड में जितना अधिक फोटो को प्रोसेस करके वीडियो दिखायेगा हमे उतना ही स्मूद वीडियो देखने को मिलेगा इसीलिए आपको कम से कम 30 fps / फ्रेम रेट वाला वेबकेम अभी के समय में लेना चाहिए|
- रेजोल्यूशन :- 360p> 480p> 720p> 1080p> 2k/1080p> 4k/2160p> 8k/4320p ये रेसोलुशन को बढ़ते क्रम में लिखा गया है| बाजार में आपको बहुत से रेसोलुशन वाले वेबकेम देखने को मिलेंगे केकिन आपको कम से कम 720p> 1080p> या इससे ऊपर के रेसोलुशन वाला कैमरा लेना चाहिए जिससे आपको एक बेहतरीन वीडियो देखने को मिले|
- लेंस :- सामान्य शब्दों में कहे तो नॉर्मल इस्तेमाल के लिए व सामान्य कीमत वाले वेबकेम में प्लास्टिक का लेंस होता है लेकिन अगर आपको ग्लास का लेंस वाले वेबकेम मिले तो अवश्य ही ग्लास वाले वेबकेम लीजिये इसमें आपको वीडियो क्वालिटी बहुत अच्छी देखने को मिलती है|
- माइक्रोफोन :- वेबकेम माइक्रोफोन के बिना भी आते हैं लेकिन सामान्य वेबकेम माइक्रोफोन के साथ ही आते हैं इसीलिए आप माइक्रोफोन की क्वालिटी भी चेक करे|
- स्पेशल फीचर्स :- वेबकेम लेते समय अवश्य देखें की वेबकेम में ऑटो फोकस और मोशन सेंस जैसे चीजे दी गयी है की नहीं क्योंकि ये सामान्य इस्तेमाल में आने वाले वेबकेम में जरूर ही होना चाहिए| इसके बिना आपका तस्वीर बहुत ख़राब आ सकता है और ये तो बहुत बेसिक फीचर्स है जो होना ही चाहिए|
- वेब कैमरा सिस्टम की जरूरतें :- वेब कैमरा सिस्टम की जरूरत ये चीज भी आपको जरूर ही जननी चाहिए| वेकाम लेते समय ये जरूर देखिये की आप जो वेबकेम ले रहे हैं वो आपके कंप्यूटर या लैपटॉप के ऑपरेटिंग सिस्टम को सपोर्ट करता है नहीं अगर वेबकेम आपके अपने सिस्टम जैसे windows, Mac या लिनक्स को सपोर्ट नहीं करता तो आपका वेबकेम आपके सिस्टम में हो सकता है न चले|
- इंस्टॉलेशन :- सामान्यतः वेबकेम USB केबल के द्वारा हमारे कंप्यूटर या लैपटॉप से कनेक्ट हो जाता है लेकिन बहुत से वेबकेम उनको इनस्टॉल करने के लिए कॉन्फ़िगर करना पड़ता है इसीलिए आपको आसानी से इनस्टॉल हो जाने वाले वेबकेम ही लेना चाहिए|
नया वेबकैम खरीदते समय ध्यान रखने वाली बातें | Webcam buying guide in hindi
आवश्यकता
वेबकैम का फ्रेम कम से कम 30 fps फ्रेम रेट
रेजोल्यूशन 720p> 1080p> या इससे ऊपर
लेंस
माइक्रोफोन
स्पेशल फीचर्स ऑटो फोकस और मोशन सेंस
वेब कैमरा सिस्टम की जरूरतें
windows, Mac या लिनक्स का सपोर्ट
इंस्टॉलेशन
वेबकैम क्या है
Is a web cam better then laptop camera
Can I use my phone as a webcam?
HD webcam under 2000
can webcam be connected to smart tv, mobile and laptop
laptop camera is a webcam
Top 5 dual band router list under 2000 | Single band or dual band wi-fi router kya hai
Computer and Laptop 100 plus QnA in hindi | Computer and Laptop all Differences in hindi